टी-20 विश्व कप के संभावित नाम घोषित
वेस्टइंडीज़ में होने वाले ट्वेन्टी-20 विश्व कप के लिए भारत ने 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची घोषित कर दी है मगर इरफ़ान पठान का नाम उसमें नहीं है.
इसके अलावा अहमदाबाद वनडे के लिए भी 14 सदस्यीय टीम घोषित हो गई है जिसमें वीरेंदर सहवाग और सचिन तेंदुलकर को आराम दिया गया है.
विश्व कप के लिए घोषित टीम में अधिकतर प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है.
टीमें इस प्रकार हैं-
टी-20 विश्व कप वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ़ पठान, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रवीण कुमार, सुदीप त्यागी, श्रीसंत, रोहित शर्मा, आशिष नेहरा, इशांत शर्मा, अभिषेक नायर, वृद्धिमान साहा, प्रज्ञान ओझा, पीयूष चावला, अभिमन्यु मिथुन, मनीष पांडे, आरपी सिंह, मुनाफ़ पटेल, मुरली विजय, विनय कुमार, अमित मिश्रा, नमन ओझा, विराट कोहली और आर अश्विन
अहमदाबाद वनडे मुरली विजय, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली, एमएस धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, यूसुफ़ पठान, रवींद्र जडेजा, सुदीप त्यागी, श्रीसंत, आर अश्विन, अमित मिश्रा, अभिमन्यु मिथुन, आशिष नेहरा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
