हरभजन ने प्रिंस को पेवेलियन लौटाया (लीड-1)
कोलकाता, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के पांचवे दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एश्वेल पिं्रस का विकेट खो दिया है। मेहमान टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए थे।
स्थानीय ईडन गार्डन्स मैदान पर चौथे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 115 रन से आगे खेलते हुए पांचवे दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सहज शुरुआत की। परंतु हरभजन की एक गेंद पर प्रिंस पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 23 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक हाशिम अमला 67 और एबी डीविलियर्स एक रन बनाकर नाबाद थे।
भारत को इस मैच में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के अभी छह विकेट चटकाने हैं। चोटिल जहीर खान के मैदान पर उतरने के बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है।
बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल शुरू होने में विलंब हुआ था और पूरे दिन बारिश मैच में खलल डालती रही। चौथे दिन का खेल समय से पहले ही रोक दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications