नाराज हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय शिविर का बहिष्कार किया (लीड-1)
बेलावाडी काम्पलेक्स में कोच जोस ब्रासा की देखरेख में विश्व कप की तैयारी कर रहे टीम के सभी खिलाड़ियों ने गुरुवार को हुई बैठक के बाद शिविर से दूर रहने का फैसला किया। उन्होंने कहा है कि मामला सुलझाए जाने तक वे किसी भी शिविर में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पहले, खिलाड़ियों ने एक पत्र लिखकर एचआई से बकाया राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया था।
भारतीय टीम के कप्तान राजपाल सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमने गुरुवार को इस मामले पर बैठक की। हमने मामला सुलझाए जाने तक सभी शिविरों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।"
एचआई के अध्यक्ष अशोक कुमार मट्ट ने कहा कि वह शनिवार को कोच और कुछ खिलाड़ियों से मिलकर इस मामले पर उनकी मांगों की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। मट्ट के मुताबिक उन्हें खिलाड़ियों की मांग वाला पत्र बुधवार को मिला है और उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है।
मट्टू ने कहा, "मैंने राष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह और कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बातचीत के लिए बुलाया है। मैं पूरे मामले को समझना चाहता हूं। मैं उनकी बात सुनूंगा और फिर किसी निष्कर्ष पर पहुंचूंगा। मैं हमेशा मामले को सुलझाने को लेकर प्रयासरत रहना चाहता हूं।"
इस संबंध में हरेंद्र ने कहा कि खिलाड़ियों ने शुक्रवार और शनिवार को शिविर से दूर रहने का फैसला किया है। हरेंद्र ने हालांकि यह भी कहा कि शुक्रवार और शनिवार को आधिकारिक अवकाश रहता है।
सूत्रों का कहना है कि खिलाड़ियों को तदर्थ समिति के गठन के बाद प्रायोजन संबंधी राशि नहीं मिली है। टीम के प्रायोजक सहारा इंडिया के साथ हॉकी इंडिया का किसी प्रकार का विवाद चल रहा था। यह विवाद दो महीने पहले सुलझा लिया गया है। इसी को देखते हुए खिलाड़ी प्रायोजक से मिलने वाली राशि में से अपना हिस्सा चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications