लगातार खेलते रहना चाहते हैं क्लार्क
क्लार्क फिलहाल भारत में एकदिवसीय श्रृंखला खेल रहे हैं। भावी कप्तान के तौर पर देखे जा रहे इस खिलाड़ी ने आने वाले दिनों में अपने देश के लिए सभी टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों के दौरान मैदान में उपस्थित रहने का फैसला किया है।
अगले पांच महीनों में क्लार्क को भारत के साथ दो एकदिवसीय मैच, श्रीलंका के साथ एक ट्वेंटी-20 और तीन एकदिवसीय मैच, इंग्लैंड के साथ पांच एशेज टेस्ट मैच, इंग्लैंड के साथ सात एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 तथा अपनी घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स के लिए दो शेफील्ड शील्ड मैच खेलने हैं।
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, "अगले पांच महीनों में मैं अपने क्रिकेट के रास्ते में किसी अन्य चीज को नहीं आने दूंगा। इसमें मेरा व्यक्तिगत जीवन भी शामिल है। इस दौरान मेरा एकमात्र काम अभ्यास करना और खेलते रहना होगा।"
व्यस्त कार्यक्रम के बीच क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कप्तान रिकी पोंटिंग, तेज गेंदबाज मिशेल जानसन और यहां तक सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन को आराम करने की सलाह दी लेकिन क्लार्क को इस तरह की कोई सलाह नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications