बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दिया 261 रनों का लक्ष्य (लीड-1)
मीरपुर (बांग्लादेश), 2 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड के साथ शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए। इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 261 रन बनाने होंगे।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम और इमरुल कायेद की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 260 रन बनाए। रहीम ने 88 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 76 रन बनाए जबकि कायेद ने 113 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 63 रन बनाए।
इससे पहले बांग्लादेश ने 46 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल और 56 रन के कुल योग पर आफताब अहमद के विकेट गंवाए।
पहले मैच में शतक लगाने वाले तमीम 25 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 30 रन बनाकर पेवेलियन लौटे जबकि आफताब ने चार रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से टिम ब्रेसनेन ने तीन, ग्रेम स्वान ने दो तथा स्टुअर्ट ब्रोड ने एक विकेट चटकाए।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 से आगे चल रही है। रविवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में उसने छह विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications