Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी विश्व कप : मेजबान भारत के लिए काफी कुछ दांव पर

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ठीक एक महीने बाद राजधानी में स्थित हॉकी के गढ़-मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हॉकी विश्व कप खेला जाना है। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत में होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में दुनिया की 12 श्रेष्ठ टीमें शिरकत करेंगी। भारत 28 वर्ष के बाद विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। भारत ने 1975 में अंतिम बार विश्व कप खिताब जीता था।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ (एफआईएच) भारत में होने वाले इस आयोजन को लेकर बेहद गंभीर है और इसे वह अपने लिए एक परीक्षण के तौर पर देख रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में उसका कई बड़े टूर्नामेंट कराने का इरादा है।

विश्व कप को सफल बनाने के लिए एफआईएच ने हीरो होंडा और भारतीय स्टील प्राधिकरण जैसे बड़े प्रायोजकों को अपने साथ जोड़ा है। एफआईएच के प्रमुख लियोनाडरे नेगरे कई बार हॉकी जगत में भारत की अहमियत को चिन्हित कर चुके हैं।

नेगरे ने कहा, "विश्व कप भारतीय हॉकी के लिए लोकप्रियता बढ़ाने वाले साबित होगा। हम जानते हैं कि इस देश में हॉकी के लाखों प्रशंसक हैं और उन्हें अपने साथ जोड़े रखने के लिए सही दिशा में प्रचार और प्रसार का काम होते रहना चाहिए।"

हॉकी विश्व कप के माध्यम से भारत की प्रतिष्ठा भी एक तरह से दांव पर है। राष्ट्रमंडल खेलों से आठ महीने पहले होने वाले इस आयोजन को लेकर काफी उम्मीदें हैं। ये उम्मीदें उस समय खासतौर पर बढ़ जाती हैं, जब किसी बड़े खेल आयोजन को संपन्न कराने की भारत की क्षमता पर सवाल खड़ा किया जाता है।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तो तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन भारतीय हॉकी सही दिशा में नहीं बढ़ रही है। हॉकी इंडिया का चुनाव टलना एक दुखद: पक्ष है और इसके अलावा महिला तथा पुरुष खिलाड़ियों द्वारा वेतन एवं भत्तों के लिए विद्रोह करना इस दुख को और बढ़ाता है।

नेशनल स्टेडियम के कायाकल्प में 262 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 1951 एशियाई खेलों का आयोजन स्थल रहे इस स्टेडियम का क्षेत्रफल आज 36 एकड़ तक पहुंच गया है।

एचआई के नए सचिव नरेंद्र बत्रा कहते हैं कि उनका संगठन विश्व कप के सफल आयोजन के लिए कमर कस चुका है।

बत्रा ने आईएएनएस से कहा, "हमें विश्व कप की अहमियत का आभास है और यही कारण है कि हम इसे लेकर बेहद गंभीरता के साथ तैयारियां जारी रखे हुए हैं। चुनाव के मुद्दे को किनारे कर दिया जाए तो हमारी तैयारी जोरों पर हैं। हम सभी साथ मिलकर आयोजन से जुड़े मामलों पर नजर रखे हुए हैं।"

विश्व कप के दौरान रोचक मुकाबले होने की पूरी-पूरी संभावना है। ऐसे में जबकि जर्मनी, हॉलैंड, आस्ट्रेलिया, स्पेन और दक्षिण कोरिया जैसी शीर्ष टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी, मुकाबलों के रोचक होने को लेकर कोई शक नहीं रह जाता है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले और भी रोचकता लाएंगे।

बीजिंग ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीतने वाली जर्मनी की टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप खिताब अपने नाम करने का प्रयास करेगी। इसके अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता आस्ट्रेलिया, ओलंपिक उपविजेता स्पेन और नई एशियाई शाक्ति के रूप में उभरी दक्षिण कोरियाई टीम खिताब अपने नाम करने के लिए पूरा सामथ्र्य झोंक देंगी।

पाकिस्तान को किसी से कम आंकना भूल हो सकती है। रोचक बात यह है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और टूर्नामेंट के पहले ही दिन दोनों के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान के कप्तान जीशान अशरफ का कहना है कि वह आशा कर रहे हैं कि भारत के साथ होने वाली उनकी भिड़ंत टूर्नामेंट की सबसे रोचक भिड़ंत साबित होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+