Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई और कर्नाटक में होगी रणजी ट्रॉफी के लिए खिताबी जंग

मुंबई की टीम ने जहां मुंबई में ही खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली के साथ ड्रॉ खेला वहीं कर्नाटक ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश को बराबरी पर रोका।

इस तरह मुंबई और कर्नाटक की टीमें पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। मुंबई और कर्नाटक की टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत अब तक 19 मैच खेले गए हैं।

इनमें से नौ मौकों पर मुंबई की जीत हुई है जबकि उसने चार मैचों में कर्नाटक पर पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की है।

कर्नाटक की टीम ने आखिरी बार यह खिताब 1998-99 में जीता था। उसका मुकाबला इस खिताब पर सर्वाधिक 38 बार कब्जा जमाने वाली मुंबई की टीम के साथ 11-15 जनवरी के बीच मैसूर में होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+