गंभीर की वापसी, युवराज फिर ग़ायब
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है जिसमें गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा की वापसी हुई है. जबकि युवराज सिंह का नाम एक बार फिर ग़ायब है.
इससे पहले ईशांत शर्मा और गौतम गंभीर दोनों घायल थे.ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह इस बार भी टेस्ट टीम का हिस्सा बनने में विफल रहे.
टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे जबकि सुरेश रैना भी टीम में शामिल हैं. पिछले कुछ समय में दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा है.
टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करेंगे. गेंदबाज़ी का ज़िम्मा ज़हीर खान, श्रीसंत, ईशांत और हरभजन सिंह संभालेंगे.
वहीं बल्लेबाज़ी में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और उप कप्तान वीरेंदर सहवाग से सबको उम्मीदें हैं.
चेन्नई में हुई घोषणा में बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता श्रीकांत ने कहा, “भारतीय टीम ने वनडे और टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अच्छा प्रदर्शन किया. जूनियर खिलाड़ियों ने वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ अच्छा तालमेल दिखाया है. इसे देखते हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम चुनी गई है."
उन्होंने कहा कि वनडे मैचों के लिए टीम बाद में चुनी जाएगी.
न्यूज़ीलैंड के साथ पहला टेस्ट मैच 12 से 6 नवंबर के बीच हैदराबाद में होगा जबकि बाकी दोनों मैच नागपुर में होंगे.इसके बाद 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक वनडे मैच खेले जाएँगे.
टीम- महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, मुरली विजय, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, ईशांत शर्मा, श्रीसंत, प्रज्ञन ओझा और अमित मिश्रा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
