हॉकी विश्व कप की वेबसाइट लांच
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और विश्व कप की प्रमुख प्रायोजक कंपनी-हीरो होंडा ने इस वेबसाइट को लांच किया। विश्व कप के इस संस्करण को 'हीरो होंडा एफआईएच वर्ल्ड कप' नाम दिया गया है।
वेबसाइट-एमएनएसइंडिया डॉट काम/वर्ल्डकपहॉकी-में समाचार, विश्व कप के कार्यक्रम, परिणाम, अंक तालिका, टीमों के नाम और खिलाड़ियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा इसमें एक फोटो गैलरी और वीडियो गैलरी भी है।
विश्व कप की जानकारी हासिल करने के अलावा विदेशी दर्शक इस वेबसाइट के माध्यम से मैचों के टिकट भी खरीद सकते हैं। यही नहीं, इसके माध्यम से विदेशी दर्शक भारत में घूमने-फिरने का पूरा कार्यक्रम बना सकते हैं।
एमएनएस के सहयोग से तैयार इस वेबसाइट की कुछ आकर्षक विशेषताएं भी हैं। इसमें ऑनलाइन गेम्स, विश्व कप से जुड़े साजो-सामान और जर्सियों की खरीददारी की सुविधा के अलावा पर्यटकों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें एक फैन-जोन भी तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से दर्शक खिलाड़ियों को और विशेषज्ञों से सीधे तौर पर जुड़ सकेंगे।
वेबसाइट में एक विशेष दीर्घा तैयार की गई है, जिसके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रकार पिछले विश्व कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों, विश्व कप के इतिहास, कप्तानों, कोचों और मैचों से जुड़े आंकड़ों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications