बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया 261 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
स्थानीय शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे मेजबान बांग्लादेश के दोनों सलामी बल्लेबाजों तमीम इकबाल और इमरुल कायेश ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़ें। उनकी जोड़ी टूटने के बाद एक बार तो मेजबान टीम मुश्किल में आ गई लेकिन मोहम्मद अशरफुल और महमुदुल्लाह ने संभलकर खेलते हुए अपनी टीम को न सिर्फ मुश्किलों से उबारा, बल्कि श्रीलंका के समक्ष एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य भी रखा।
बांग्लादेश को पहला झटका कायेश के रूप में लगा। वह 23 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद इकबाल भी 40 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए। रकीबुल हसन और शाकिब अल हसन भी सस्ते में निपट गए। ये दोनों सुरंगा लकमल का शिकार बने।
इसके बाद मुशफीकुर्रहीम और मोहम्मद अशरफुल ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई। 32वें ओवर में रहीम भी चलते बने। बांग्लादेश को यह पांचवां झटका था। उस वक्त टीम का स्कोर 132 रन था।
रहीम के बाद बल्लेबाजी करने आए महमुदुल्लाह ने अशरफुल का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई।
अशरफुल ने बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक 75 रन बनाए। उन्होंने 94 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। महमुदुल्लाह ने 45 रनों का योगदान दिया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके तथा एक छक्का जड़ा।
श्रीलंका की ओर से लकमल और एस. रंदीव सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने दो-दो विकेट लिए। नुआन कुलसेकरा और तिलकरत्ने दिलशान को एक-एक विकेट मिला।
इस श्रृंखला में श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा तीसरी टीम भारत है। भारत का पहला मैच मंगलवार को श्रीलंका के साथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications