अंडर-19 विश्व कप : भारत ने हांगकांग को 9 विकेट से हराया

टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने गौरव जाठड़ (27/3) और संदीप शर्मा (11/3) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हांगकांग को 33.5 ओवरों में 143 रनों पर पेवेलियन लौटा दिया। हांगकांग के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

हांगकांग की ओर से कप्तान जेमी एटकिंसन ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि मार्क चैपमैन और वकाश बाखत ने 27-27 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा ऐयाज खान ने भी 23 रन बनाए। उसके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (63) का विकेट गंवाकर 24 ओवरो में जीत हासिल कर ली। मयंक ने अपनी 56 गेंदों की तेज पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने पहले विकेट के लिए राहुल कन्नौर के साथ 119 रन जोड़े।

कन्नौर 73 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि मंदीप सिंह ने 23 गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद 13 रन बनाए। हांगकांग की ओर से इरफान अहमद को एकमात्र सफलता मिली।

भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेले गए अपने पहले ग्रुप मैच में अफगानिस्तान पर आठ विकेट से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ग्रुप-ए में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 17, 2010, 1:09 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+