वकार यूनिस बने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के नए प्रशिक्षक
कराची, 2 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को पूर्व कप्तान वकार यूनिस को टीम का नया प्रशिक्षक बनाए जाने की पुष्टि कर दी।
पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट ने कहा कि बोर्ड ने वकार को 2011 के अंत तक प्रशिक्षक बनाने का फैसला लिया है और वह इस माह बाद अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।
पाकिस्तान के सफलतम गेंदबाजों में रहे वकार, इंतखाब आलम की जगह लेंगे जो टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे तक प्रशिक्षक रहे। इस दौरे में वकार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के लिए सलाहकार की भूमिका में थे।
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज एजाज अहमद को बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के प्रशिक्षण में वकार की सहायता के लिए नियुक्त किया गया है।
वर्ष 1995 से पीसीबी 14 प्रशिक्षकों को बदल चुका है जिसमें सबसे लंबा कार्यकाल इंग्लैण्ड के पूर्व खिलाड़ी बॉब वूल्मर का 2004-07 के बीच रहा, जिनकी वेस्टइंडीज में अपने कार्यकाल के दौरान पिछले विश्व कप में रहस्यमय परिस्थिति में मृत्यु हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications