For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ईशांत ने भारत को दिलाई आठवीं सफलता (लीड-5)

By Staff

आठवें विकेट के रूप में वायने पार्नेल आउट हुए। पार्नेल का विकेट 250 रन के कुल योग पर गिरा। पार्नेल ने 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। उनके और शतक लगाने वाले हाशिम अमला के बीच नौवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई।

मेहमान टीम ने अपना सातवां विकेट 180 रन पर ही गंवा दिया था लेकिन इसके बाद एक विकेट लेने के लिए भारतीय टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेहमान टीम को पारी की हार बचाने के लिए अभी भी 97 रनों की जरूरत है।

बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक मेहमान टीम ने चौथे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक अमला 303 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पॉल हैरिस ने खाता नहीं खोला था।

पांचवें दिन मेहमान टीम ने पार्नेल के अलावा एश्वेल पिं्रस (23), अब्राहम डिविलियर्स (3), जीन पॉल डुमिनी (6) और डेल स्टेन (1) का विकेट गंवाया। हरभजन सिंह ने चार विकेट चटकाए हैं जबकि अमित मिश्रा के खाते में तीन विकेट आए हैं।

भारतीय टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 643 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। भारत को कुल 347 रनों की बढ़त मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का टेस्ट टीम का ताज बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम को यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+