पेस को मिला बॉलीवुड से 'हीरो' बनने का प्रस्ताव
बंगाल टेनिस संघ के सचिव हिरण्मय चटर्जी ने आईएएनएस को बताया, "पेस ने टेनिस को अलविदा कहने के बाद फिल्म जगत में करियर बनाने का फैसला कर लिया है। इसके लिए उन्हें एक फिल्म में नायक की भूमिका अदा करने का प्रस्ताव भी मिल चुका है।"
पेस के करीबी माने जाने वाले चटर्जी ने कहा कि पेस मार्च में कोलकाता में रहेंगे और इस दौरान वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।
पेस ने रविवार को अपने करियर का 11वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। वह भारत के लिए सबसे अधिक 11 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले महेश भूपति के बराबरी पर पहुंच गए हैं।
चटर्जी ने कहा कि टेनिस कोर्ट पर समर्पित भाव से खेल दिखाने वाले पेस फिल्मों को गंभीरता से ले रहे हैं। बकौल चटर्जी, "पेस इन दिनों अनुपम खेर से अभिनय कला सीख रहे हैं। ऐसा करते हुए उन्हें डेढ़ वर्ष हो चुके हैं। यही नहीं, वह अपनी हिन्दी सुधारने के लिए भी प्रयासरत हैं।"
चटर्जी ने हालांकि यह बताने से इंकार कर दिया कि किस निर्माता या निर्देशक ने पेस के सामने प्रस्ताव रखा है और फिल्म का नाम क्या है। वह कहते हैं, "पेस इस बात को उजागर नहीं करना चाहते। अगर वह इस बारे में बता दें तो कोई हर्ज नहीं। मैं इस संबंध में कुछ नहीं बता सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications