For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हॉकी विश्व कप में दर्शकों का टोटा

By Jaya Nigam
नई दिल्ली। हीरो होंडा हॉकी विश्व कप के तीसरे दिन मंगलवार को दर्शक मैदान से नदारद दिखे। मंगलवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पूल-बी के पहले मैच के शुरू होने तक मैदान में केवल 100 के करीब दर्शक मौजूद थे।

इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका मुकाबला शुरू होने तक नेशनल स्टेडियम में करीब 10 ब्रिटिश और इतने ही दक्षिण अफ्रीकी प्रशंसक नजर आए। मीडिया, आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों को छोड़ दिया जाए तो मैच देखने के लिए स्टेडियम में आने वाले दर्शकों की संख्या नहीं के बराबर है।

वजह सुरक्षा व्यवस्था भी है

विश्व कप के उद्घाटन के दिन हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में 16,000 दर्शकों ने मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी लेकिन दो दिन बाद दर्शकों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है। सोमवार को पूल-ए के मुकाबले खेले गए थे लेकिन होली के कारण दर्शक यहां नहीं पहुंचे।

दर्शकों को मैदान में आने से रोकने वाली एक सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्हें इस बात की सही जानकारी नहीं कि टिकट कहां से और कैसे प्राप्त किया जाए। इसके अलावा सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था के कारण भी दर्शक मैदान में आने से हिचकिचा रहे हैं। लोगों को मैदान में किसी प्रकार की धातु, मसलन सिक्के, पेन, कैमरे या फिर किसी प्रकार की धारदार सामग्री लाने की मनाही है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+