हॉकी विश्व कप : भारत-पाक मुकाबले ने लोकप्रियता के रिकार्ड तोड़े
इस मैच के जरिए राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन और आधाकारिक प्रसारणकर्ता टेन स्पोर्ट्स ने कुल 8.9 प्रतिशत दर्शक अपनी ओर खींचे। इस मैच ने दूरदर्शन को जहां 1.8 टेलीविजन रेटिंग दी वहीं टेन स्पोर्ट्स के खाते में 1.3 रेटिंग (सूत्र : यूरोडाटा/एएमएपी) आई।
विश्व कप से पहले भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान प्रसारणकर्ता 1.85 की रेटिंग बटोर सके थे। भारत में किसी हॉकी मैच के प्रसारण को इतना अधिक रेटिंग कभी नहीं मिली।
हॉकी विश्व कप की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक भारत की एक प्रतिष्ठित खेल वेबसाइट 'स्पोर्ट्सपावर' ने इसे प्रमुख प्रयोजक हीरो होंडा और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल के लिए बहुत बड़ी सफलता करार दिया है।
वेबसाइट के मुताबिक इन्हीं दो कंपनियों के प्रयासों के कारण हॉकी आज रेटिंग के मामले में 'धर्म' का दर्जा प्राप्त कर चुके क्रिकेट को टक्कर देती नजर आ रही है।
भारत-पाकिस्तान मैच का गवाह बनने के लिए 16000 से अधिक लोग बीते रविवार को नेशनल स्टेडियम में मौजूद थे जबकि करोड़ों लोगों ने टीवी पर इसका सीधा प्रसारण देखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications