रेमंड और मूडी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताइवान की चुआंग चिया जुंग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी को कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 3-6, 12-10 से पराजित किया।
दूसरी ओर, बुधवार को ही खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माकारोवा-लेविंस्की ने अमेरिका की राक्वेल कोप्स और बेल्जियम के डिक नार्मन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।