भारतीय क्रिकेट टीम ने चटगांव टेस्ट 113 रनों से जीता

मुश्फिकुर रहीम (101) के करियर के पहले टेस्ट शतक के बावजूद 415 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम के सभी बल्लेबाज 301 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

भारत की ओर से अमित मिश्रा ने चार विकेट झटके जबकि ईशांत शर्मा ने तीन विकेट अपने नाम किए। जहीर खान को दो सफलता मिली। बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल ने भी 52 रनों का योगदान दिया।

सचिन तेंदुलकर (105 नाबाद) के करियर के 44वें टेस्ट शतक की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 243 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम की पहली पारी 242 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को एक रन की बढ़त मिली थी। पहली पारी में वीरेंद्र सहवाग ने भी 52 रनों का योगदान दिया था।

भारत ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 413 रनों पर घोषित कर दी थी। सहवाग ने दूसरी पारी में भी 45 रन बनाए थे जबकि गौतम गंभीर ने अपने करियर का नौवां शतक लगाते हुए 116 रनों की नायाब पारी खेली। इसके अलावा वी.वी.एस. लक्ष्मण ने नाबाद 69 और मिश्रा ने 50 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, January 21, 2010, 2:22 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+