नागपुर में मिली हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं : श्रीकांत
एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में श्रीकांत ने कहा, "मैं नहीं समझता कि चयन का मुद्दा कोई मुद्दा है। जब टीम जीतती है तब चयनकर्ताओं की तारीफ होती है लेकिन जैसे ही टीम हारती है, चयनकर्ताओं को निशाने पर ले लिया जाता है। इस लिहाज से मैं इस हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने को तैयार हूं।"
श्रीकांत ने कहा कि नागपुर में मिली पारी और छह रनों की हार से चयनकर्ताओं ने एक सबक सीखा है। उन्होंने कहा, "हमारा सबक यही है कि हम कभी भी ऐसे खिलाड़ी का चयन नहीं करेंगे, जो 100 फीसदी फिट न हो।"
राहुल द्रविड़, वी.वी.एस. लक्ष्मण और युवराज सिंह की गैरमौजूदगी में भारतीय मध्यक्रम बिल्कुल कमजोर दिख रहा था। टीम को मजबूती देने के लिए मुरली विजय और एस. बद्रीनाथ को मौके दिए गए लेकिन वे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके।
मुंबई के रोहित शर्मा को चोटिल लक्ष्मण के स्थानापन्न के तौर पर टीम में शामिल किया गया था लेकिन मैच के दिन सुबह के सत्र में अभ्यास के दौरान फुटबाल खेलते वक्त वह भी चोटिल हो गए थे।
श्रीकांत ने कहा, "रोहित के चोटिल होने के कारण भारत की बल्लेबाजी संबंधी समस्या और गंभीर हो गई थी। रोहित अगर नागपुर में खेले होते तो शायद यह मामला इतना तूल नहीं पकड़ता। हमसे कम से कम ऐसे सवाल नहीं किए जाते, जो आज किए जा रहे हैं। कोई भी यह नहीं देखता कि रोहित ने कितने रन बनाए हैं। सब यही मानते हैं कि वृद्धिमान साहा एक ऐसे विकेटकीपर हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि साहा ने खुद को साबित कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications