अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को हुई सुनवाई के बाद शिवेंद्र पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था लेकिन हॉकी इंडिया (एचआई) द्वारा इस मामले में अपील करने के बाद मंगलवार को हुई सुनवाई में इस प्रतिबंध को दो मैचों तक सीमित कर दिया गया।
शिवेंद्र अब मंगलवार को आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले दूसरे और गुरुवार को स्पेन के साथ होने वाले तीसरे मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।
रविवार को खेले गए मैच के दौरान गेंद छीनकर आगे बढ़ने के प्रयास में शिवेंद्र की स्टिक पाकिस्तानी खिलाड़ी फरीद अहमद के आंख के ऊपर लग गई थी। एफआईएच ने इसे जानबूझकर अंजाम दी गई घटना करार देते हुए शिवेंद्र को इसका दोषी घोषित किया था।
इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से पराजित किया था। शिवेंद्र ने भारत की ओर से पहला गोल दागा था। भारत पूल-बी में फिलहाल सबसे ऊपर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।