तीसरे टेस्ट का वीडियो फुटेज देखने के बाद ऐसा लगा था कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड गेंद के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं लेकिन आईसीसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
फुटेज में दिखाया गया है कि ब्रॉड ने जहां गेंद को रोकने के बाद अपनी स्पाइक (कीलों वाला जूता) से गेंद की शक्ल खराब करने का प्रयास किया वहीं एंडरसन भी बिल्कुल यही करते देखे गए।
मेजबान टीम ने इस संबंध में मंगलवार रात को अपना विरोध जताया था लेकिन चूंकि उसने आधिकारिक तौर पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, यही कारण है कि आईसीसी ने इस संबंध में मेहमान टीम के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।