रविवार को सानिया और उनकी जोड़ीदार स्पेन की वर्जिनिया रुआनो पास्क्वेल को तीसरे दौर में रूस की एलिसा क्लेबानोवा और इटली की फ्रांसिस्का शियावोन की जोड़ी ने 6-4, 6-3 से पराजित किया।
इस हार के साथ आस्ट्रेलियन ओपन में सानिया की चुनौती समाप्त हो गई। एकल और मिश्रित युगल वर्ग में वह पहले ही हार चुकी हैं। मिश्रित युगल वर्ग में वह महेश भूपति की जोड़ीदार थीं। इस जोड़ी ने 2009 में खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।