दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने रखा 466 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

By Staff

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी 111.2 ओवरों की बल्लेबाजी के बाद सात विकेट पर 447 रनों पर घोषित कर दी। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में कैलिस के शतक की बदौलत 291 रन बनाए थे।

जवाब में मोर्न मोर्कल (75/5) और चोट के बाद वापस लौटे डेल स्टेन (74/4) की धारदार गेंदबाजी के आगे बेबस इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 273 रन ही बना सकी थी।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाने वाली मेजबान टीम को चौथे दिन कप्तान ग्रीम स्मिथ (183), जैक्स कैलिस (46), अब्राहम डिविलियर्स (34), जीन पॉल डुमिनी (36) और मार्क बाउचर (15) के विकेट गंवाए।

कैलिस तीसरे दिन 20 और स्मिथ 162 रनों पर नाबाद लौटे थे। कैलिस ने 96 गेंदों पर पांच चौके लगाए जबकि स्मिथ ने अपनी 273 गेंदों की पारी के दौरान 25 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। इसके अलावा तीसरे दिन हाशिम अमला ने भी 95 रनों की शानदार पारी खेली थी।

डिविलियर्स ने 49 गेंदों पर तीन चौके लगाए जबकि डुमिनी ने 41 गेंदों की अपनी तेज पारी के दौरान एक छक्का और चार चौके जड़े। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और ग्रीम स्वान ने तीन-तीन सफलता हासिल की जबकि ग्राहम अनियंस को एक विकेट मिला।

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने सात ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 11 रन बना लिए थे। एलिस्टर कुक आठ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने दो रन बनाए थे। इंग्लैंड को जीत के लिए 455 रनों की जरूरत है जबकि उसके पास चौथे दिन एक सत्र और पांचवें दिन का समय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 6, 2010, 6:10 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+