Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

होबार्ट टेस्ट : पोंटिंग और क्लार्क का शतक, आस्ट्रेलिया मजबूत

कप्तान के करियर के 39वें तथा उपकप्तान के 13वें शतक की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए।

दिन की समाप्ति तक पोंटिंग 137 और क्लार्क 111 रन बनाकर नाबाद लौटे। पोंटिंग ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 240 गेंदों पर 17 चौके लगाए जबकि क्लार्क ने 223 गेंदों पर 11 चौके जड़े। अपने योग में 50 रन जोड़ने के साथ क्लार्क ने टेस्ट मैचों में 4000 रनों का आंकड़ा पार किया।

आस्ट्रेलियाई टीम ने खराब शुरुआत से उबरकर अपनी स्थिति मजबूत की है। एक समय उसने 71 रन के कुल योग पर तीन विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन 52 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए जबकि साइमन कैटिच ने 11 रन बनाए।

मध्यक्रम की रीढ़ माने जाने वाले माइकल हसी भी कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद पोंटिंग और क्लार्क ने चौथे विकेट के लिए 231 रनों की नाबाद साझेदारी करके अपनी टीम को 300 रनों के पार पहुंचाया।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमेर, मोहम्मद आसिफ और उमर गुल ने एक-एक सफलता अर्जित की। पाकिस्तान ने धुरंधर बल्लेबाज और विकेटकीपर कामरान अकमल के स्थान पर सरफराज अहमद को विकेट के पीछे की जिम्मेदारी सौंपी है।

सरफराज अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। उसने ब्रिस्बेन और एडिलेड में खेले गए मैचों में जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+