आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में से कीवी टीम ने अब तक पूल बी के चारों लीग मैचों में फतह हासिल की है। यह टीम अर्जेटीना में खेले गए 2010 के विश्व कप में हालांकि सातवें स्थान पर ही रही थी।
दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने अंतिम लीग मैच में भारत के हाथ बुरी तरह शिकस्त खा चुकी है और वह ज्यादा बेहतर टीम न्यूजीलैंड से भिड़ने जा रही है।
अन्य सेमीफाइनल मुकाबलों में आस्ट्रेलिया का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड की टीम से होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका बनाम आस्ट्रेलिया का मैच ड्रा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।