Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला T-20 चैलेंज के लिए BCCI का बड़ा ऐलान, इस बार खेलेंगी 4 टीमें

नई दिल्ली। आईपीएल की तर्ज पर बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट को आगे लाने के लिए महिला टी-20 चैलेंज की शुरूआत साल 2018 में की गई थी। अब इसका तीसरा सीजन भी इसी साल आईपीएल के बीच में ही आयोजित किया जाएगा। इस बार महिला टी-20 चैलेंज में चार टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसका ऐलान बीसीसीआई ने करते हुए कहा कि इस बार 4 टीमें होंगी और सभी मैच फिर से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे, आइपीएल 2020 के क्वालीफायर्स मैच होंगे।

इस बात की जानकारी बीसीसीआई के नए सचिव जय शाह ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए दी। शाह ने कहा, ''2020 का लक्ष्य अलग नहीं होना है और इस संस्करण में टूर्नामेंट में 4 टीम को जोड़ा जाएगा। महिला 20 चैलेंज इस साल दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों को पेश करेगा और इसमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल प्लेऑफ सप्ताह के दौरान 7 मैच खेले जाएंगे। पिछले संस्करणों की तरह, इस साल भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा।'' बता दें कि इस बार फाइनल समेत कुल 7 मैच खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेटं की शुरूआत साल 2018 में जब हुई थी तो सिर्फ 2 ही टीमें शामिल थीं। दोनों के बीच एकमात्र मैच हुआ जो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जिसमें सुपरनोवाज ने 3 विकेट से बाजी मार ली थी। वहीं 2019 में हुए इसके दूसरे सीजन में तीन टीमों के बीच फाइनल समेत 4 मुकाबले हुए थे। इस सीजन की विजेता टीम भी सुपरनोवाज रही थी, जिसने मिताली राज की कप्तानी वाली वेलोसिटी टीम को 4 विकेट से मात दी थी।

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 15:31 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+