होबार्ट टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने किए 4 बदलाव
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल के स्थान पर सरफराज अहमद को विकेट के पीछे की जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया है। सरफराज अपने करियर का पहला मैच खेलेंगे।
इसके अलावा टीम प्रबंधन ने बल्लेबाज फैजल इकबाल और मिस्बाह उल हक के स्थान पर शोएब मलिक तथा खुर्रम मंजूर को मध्यक्रम की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।
गेंदबाजी आक्रमण में भी टीम प्रबंधन ने एक परिवर्तन किया है। मोहम्मद समी के स्थान पर मोहम्मद आमेर को खेलने का मौका मिलेगा। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
टीम इस प्रकार है : मोहम्मद यूसुफ (कप्तान), इमरान फरहत, सलमान बट्ट, खुर्रम मंजूर, उमर अकमल, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, मोहम्मद आमेर, उमर गुल, मोहम्मद आसिफ, दानिश कनेरिया और फैजल इकबाल (12वें खिलाड़ी)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications