Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिडनी टेस्ट : टीम के प्रदर्शन से निराश हैं हसी

सिडनी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी क्रिकेट मैदान पर रविवार को आरंभ हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम के पहली पारी में महज 127 रनों पर सिमटने से उसके बल्लेबाज माइकल हसी निराश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने अपनी क्षमता से बहुत खराब प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने 62 के कुल योग पर अपने सात महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। मिचेल जॉनसन के 38 और हसी के 28 रनों की बदौलत टीम आस्ट्रेलिया तीन अंकों के आंकड़े को पार सकी।

मैच के बाद हसी ने कहा, "हमें पता था कि शुरुआती कुछ घंटे बल्लेबाजी आसान नहीं होगी लेकिन फिर भी हम कुछ कर नहीं पाए। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें उन्हें श्रेय देना चाहिए लेकिन जहां तक मेरी बात है तो मैं जिस तरीके से आउट हुआ उससे बेहद निराश हूं।"

उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर हम सिर्फ 127 रन ही बना सके। यह निराशाजनक है। हमें दूसरे दिन सकारात्मक खेल खेलना होगा। हमनें यदि अनुशासन और धर्य के साथ गेंदबाजी की तो हम भारी पड़ सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+