For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रणजी ट्रॉफी : नायर का नाबाद शतक, मुंबई ने पहले दिन बनाए 329 रन

By Staff

मुंबई के कप्तान वसीम जाफर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जाफर ने साहिल कुकरेजा के साथ मुंबई की पारी आरंभ की। जाफर के रूप में मुंबई का पहला विकेट गिरा। उन्होंने सात रन बनाए। दिल्ली के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने उन्हें आउट किया।

18वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज कुकरेजा भी चलते बने। कुकरेजा ने 29 रन बनाए। परविंदर अवाना ने उन्हें आउट किया। मुंबई का स्कोर जब 86 रन पर पहुंचा तो उसे तीसरा झटका लगा। जाफर के स्थान पर खेलने आए अजिंक्य रहाणे भी 29 रन बनाकर शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद ओ. खानविलकर और नायर ने संभलकर खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। 61वें ओवर में खानविलकर भी चलते बने। उन्हें दिल्ली के कप्तान रजत भाटिया ने आउट किया। खानविलकर ने 70 रनों की पारी खेली।

इसके बाद नायर ने अजीत अगरकर के साथ मिलकर खेलते हुए पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी निभाई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक नायर 111 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने इस दौरान 154 गेंदों का सामना किया और आठ चौके तथा तीन छक्के लगाए। अगरकर 57 रनों पर नाबाद थे। उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया और नौ चौके जड़े।

दिल्ली की ओर से शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्हें मुंबई के दो बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई। अवाना और भाटिया को एक-एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+