For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 40 रनों हराया (लीड-1)

By Staff

एडीलेड, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में र्यान हैरिस और क्लिंट मैके की घातक गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 40 रनों से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। हैरिस को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने छह विकेट गवांकर 287 रन बनाए और पाकिस्तान के समक्ष जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करती हुई पाकिस्तान की टीम 47.4 ओवरों में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल ने सर्वाधिक 59 रन बनाए जबकि ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 40 रनों का योगदान किया। नवेद उल हसन ने अंतिम ओवरों में अच्छे हाथ दिखाए। उन्होंने 33 रन बनाए और अफरीदी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।

अकमल और फवद आलम (33) के बीच पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच पाकिस्तान के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य से वह 40 रन दूर रह गई।

आस्ट्रेलिया की ओर से हैरिस और मैके ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हैरिस ने पांच विकेट चटकाए जबकि मैके ने तीन विकेट हासिल किए। नाथन हॉरित्ज और शेन वॉटसन को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया की ओर से शॉन मार्श (83) और माइकल क्लार्क (80) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेल अपनी टीम का कुल योग 287 तक पहुंचाया।

तिरसठ रन के योग पर शेन वॉटसन के रूप में आस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा। वॉटसन ने 33 रन बनाए। वह तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की गेंद पर बोल्ड हुए। आस्ट्रेलिया के कुल योग में अभी एक ही रन जुटा था कि कप्तान रिकी पोंटिंग भी चलते बने। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

तीसरे विकेट के लिए शॉन मार्श और माइकल क्लार्क के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई। मार्श के रूप में आस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। आउट होने से पहले मार्श ने शानदार 83 रन बनाए।

क्रेग व्हाइट के रूप में 204 के योग पर आस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। व्हाइट ने 40 गेंदों पर 28 रन बनाए।

इसके बाद पांचवे विकेट के लिए माइकल हसी और क्लार्क के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। 284 के योग पर 49 के व्यक्तिगत स्कोर पर हसी आउट हुए। आस्ट्रेलियाई पारी के आखिरी ओवर में क्लार्क भी चलते बने। उन्होंने 90 गेंदों का सामना किया और 80 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से उमर गुल और राणा नावेद उल हसन ने दो-दो और मोहम्मद आसिफ व सईद अजमल एक-एक विकेट हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+