हॉकी खिलाड़ियों को बदनाम किया जा रहा है: राजपाल
चण्डीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों द्वारा कल्याणकारी उद्देश्य के लिए चण्डीगढ़ में होने वाले एक मैच में खेलने की एवज में भारी रकम की मांग करने की खबर को टीम के कप्तान राजपाल सिंह ने गलत बताया है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा कि यह खिलाड़ियों को बदनाम करने का प्रयास है। यहां शनिवार को हॉकी टीम के खिलाड़ियों को फिल्मी और टेलीविजन सितारों के खिलाफ मैच खेलना था। परंतु राजपाल सहित टीम के सिर्फ छह खिलाड़ी ही यहां पहुंचे हैं।
राजपाल ने कहा, "यह पूरी तरह गलत और आधारहीन खबर है। वे लोग हमें बदनाम कर रहे हैं। हम आयोजकों से मिलेंगे और उनसे खेद जताने की मांग करेंगे। यहां मैच खेलना हमारे लिए अहम नहीं है।"
हॉकी खिलाड़ी 28 फरवरी से दिल्ली में शुरू हो रहे विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के बावजूद उन्हें सेक्टर 42 के स्टेडियम में मैच खेलना था। मैच का आयोजन करने वाली संस्था 'एएमआर फाउंडेशन' ने खिलाड़ियों पर चार से पांच करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था।
संस्था के प्रवक्ता अंशुल नागर ने कहा, "यह एक चैरिटी मैच है और आयोजकों व खिलाड़ियों के बीच एक समझौता हुआ था। परंतु खिलाड़ी अब चार-पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications