पाक क्रिकेट के बेहतर भविष्य को लेकर आशावान हैं बट्ट
लाहौर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख एजाज बट्ट ने आशा जताई है कि नए साल में यहां के सुरक्षा हालात सुधरेंगे और फिर अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन संभव हो सकेगा।
बीते साल तीन मार्च को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले के बाद कई टीमों ने पाकिस्तान दौरे से मना कर दिया था। सुरक्षा चिंताओं की वजह से ही पाकिस्तान से चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी छीन ली गई थी।
स्थानीय अखबार 'डॉन' के अनुसार बट्ट ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा, "हर पाकिस्तानी की तरह मैं भी उम्मीद करता हूं कि इस नए साल में पाकिस्तान के हालात में सुधार होगा और फिर हम अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ यहां मैचों का आयोजन कर सकेंगे।"
बट्ट ने कहा कि पीसीबी भारत के साथ मैच कराने को लेकर भी प्रयासरत है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications