'स्थगित हो सकते हैं राष्ट्रमंडल खेल: कीवी दल प्रमुख

By Jaya Nigam

करी ने कहा कि खेलों के लिए बने गेम्स विलेज (खेल गांव) में अधूारी तैयारियों से विदेशी प्रतिनिधि हतप्रभ रह गए हैं और शुक्रवार को इसको आधिकरिक रूप से खोलने से पहले बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार करी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आयोजन समिति की ओर से कीवी खिलाड़ियों के लिए आवंटित आवास को बदलने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह स्थल अभी पूरी तरह से तैयार नहीं था।

करी ने मंगलवार को कहा कि इन खेलों के कई स्वरूपों का स्थगित किया जाना अब सच होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, "इस पर हमे फैसला नहीं करना है लेकिन इसमें अब सच्चाई नजर आ रही है। अगर खेल गांव तैयार नहीं है और एथलीट नहीं आ सकते तो ऐसे में खेलों का आयोजन नहीं होगा।"

करी ने कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ कई परेशानियों से घिरा है। अगर बचे हुए समय में तैयारियां करनी है तो इसके लिए अथक प्रयास, ऊर्जा और सब कुछ झोंक देने की जरूरत है। मुझे लगता है कि तैयारियों को पूरा करने में खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।"

न्यूजीलैंड की ओलम्पिक समिति के अधिकारी खेल गांव का जायजा लेने के लिए मंगलवार को भारत रवाना हो रहे हैं। दूसरी ओर राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के प्रमुख माइक फेनल भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

फेनल ने मंगलवार को खेल गांव की तैयारियों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, " बीते 15 सितम्बर को आवासीय परिसर देखने के बाद से आखिरी दौर की तैयारियां हमारे लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।"

न्यूजीलैंड की ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष माइक स्टैनले और महासचिव बैरी मैस्टर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। स्टैनले ने कहा कि न्यूजीलैंड पांच अन्य देशों- इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, कनाडा और आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर खेलों की तैयारियों की समीक्षा कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, September 21, 2010, 12:38 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+