हीरो होंडा की तरफ से हॉकी विश्व कप को प्रमोट करने वाले जाने-माने निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भले ही हम यह मैच हार गए हों लेकिन टीम इंडिया प्रतियोगिता में वापसी करेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पूरे लय में खेल रही है और एक मैच हार जाने से प्रतियोगिता में संभावनाएं समाप्त नहीं हो गई हैं।
जब उनसे यह पूछा गया कि आपके अलावा फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी इस विश्व कप को प्रमोट कर रहे हैं लेकिन अभी तक खेले गए भारत के दोनों मैचों में वे नहीं दिखे, इस उन्होंने कहा कि वे दोनों भी आगे के मैचों में नजर आएंगे।
उल्लेखनीय है कि हीरो हांडा के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हॉकी विश्व कप को प्रमोट कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।