रणजी ट्रॉफी फाइनल : मुंबई की पहली पारी 233 रनों पर सिमटी (लीड-2)
38 बार के चैम्पियन मुंबई के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सामंत ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। सामंत ने 157 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। तेज गेंदबाजों को मदद कर रही इस पिच पर मुंबई के बल्लेबाज अपने कद के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर सके और पूरी टीम 79 ओवरों में पेवेलियन लौट गई।
इसके अलावा मुंबई के लिए अभिषेक नायार ने 37 रनों का योगदान दिया जबकि इकबाल अब्दुल्ला ने 30 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिल कुकरेजा (0), कप्तान वसीम जाफर (3) और अंजिक्य रेहाने (14) ने निराश किया लेकिन ओजे खानवल्कर (25)और रोमेश पोवार (23) ने मुश्किल समय में उपयोगी बल्लेबाजी की।
कर्नाटक की ओर से विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके जबकि मिथुन को तीन सफलताएं मिलीं। दिग्गज स्पिनर सुनील जोशी और श्रीनाथ अरविंद को भी एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications