Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लक्ष्मण का 15वां शतक, भारत मजबूत स्थिति में (लीड-4)

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 135 ओवरों की बल्लेबाजी के दौरान छह विकेट के नुकसान पर 554 रन बनाए थे। धौनी 141 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 88 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि लक्ष्मण ने 203 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की सहायता से 100 रन बनाए।

करियर का 15वां शतक लगाने वाले लक्ष्मण और चौथे शतक की ओर बढ़ रहे धौनी सातवें विकेट के लिए 173 रनों की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एल्वारो पीटरसन (100) और हाशिम अमला (114) के शानदार शतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाए थे। तीसरे दिन लक्ष्मण और नाइटवाचमैन अमित मिश्रा ने पारी को संभलकर आगे बढ़ाया। छठे विकेट के लिए इन दोनों ने 48 रनों के की साझेदारी की।

मिश्रा 28 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी 38 गेंदों की तेज पारी के दौरान पांच चौके लगाए। खेल के दूसरा दिन सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम रहा था। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर का 19वां और तेंदुलकर ने अपने करियर का 47वां शतक लगाया था। सहवाग 165 और सचिन तेंदुलकर 106 रन बनाकर आउट हुए थे।

इससे पहले, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 296 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। भारत की ओर से जहीर खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। लंबे समय बाद लय में लौटे हरभजन सिंह ने भी तीन विकेट चटकाए।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+