आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में खेले गए श्रृंखला के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 170 रनों से पराजित कर दिया था।
पोंटिंग ने सिडनी टेस्ट की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, "पिछले मैच में जो टीम भारी अंतर से हार चुकी है संभवत: वह खतरनाक ढंग से अगले मैच में पलटवार करेगी। हमारे लिए चुनौती यह होगी कि हम अपनी गलतियों को न दोहराएं।"
उन्होंने कहा, "जहां तक मैं समझता हूं, हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि गत सप्ताह की तरह ही चीजें होंगी। पाकिस्तान की टीम की प्रकृति ही है कि उसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।