Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत मज़बूत स्थिति में

दो शुरूआती विकेट सस्ते में झटक कर भारत ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट में अपनी स्थिति काफ़ी मज़बूत कर ली है.

गौतम गंभीर के शानदार शतक की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के सामने 415 रनों का लक्ष्य रखा है.

लेकिन मात्र 67 रनों पर दो विकेट खो देने के बाद मैच के आख़िरी दिन बांग्लादेश के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा.

केवल चार टीमों ने आजतक चौथी पारी में 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल की है.

चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर सलामी बल्लेबाज़ तमीम इक़बाल 23 रनों पर और मोहम्मद अशरफ़उल 16 रनों पर खेल रहे थे.

तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान ने अपने दूसरे ओवर में ही इमरूल केस का विकेट झटक लिया वहीं ईशांत शर्मा ने शहरयार नफ़ीस को वीरेंदर सहवाग के हाथों कैच करवाया.

शानदार बल्लेबाज़ी

इसके पहले बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर पांच लगातार टेस्टों में शतक जमानेवाले चौथे बल्लेबाज़ बने.

क्रिकेट सम्राट डॉन ब्रैडमैन एकमात्र बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने लगातार छह टेस्टों में शतक लगाया था.

गंभीर के पिछले चार शतक न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के ख़िलाफ़ लगे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+