खोई प्रतिष्ठा हासिल करेगी आस्ट्रेलियाई टीम : जोंस
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने जोंस के हवाले से लिखा है कि जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो परिणाम और प्रदर्शन के लिहाज से आस्ट्रेलियाई टीम दुनिया की बाकी टीमों से काफी बेहतर है। हाल के दिनों में उसके प्रदर्शन से यह साबित हो चुका है।
जोंस ने कहा, "मैं आस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। दिनों-दिन इसकी स्थिति बेहतर होती जा रही है। रिकी पोंटिंग की कप्तानी में यह टीम काफी हद तक अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस पाने में सफल रही है।"
जोंस के अलावा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली भी मानते हैं कि वार्न, मैक्ग्राथ, मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे महान खिलाड़ियों के संन्यास लेने का बाद कमजोर पड़ी आस्ट्रेलियाई टीम ने एक वक्त के बाद फिर से अपनी जुझारू शक्ति हासिल कर ली है।
हीली ने कहा, "पोंटिग की टीम ने दबाव से उबरकर अच्छा खेलना सीख लिया है। एक समय था, जब यह कहा जा रहा था कि यह टीम अपनी लय खोती जा रही है लेकिन अब लगने लगा है कि इस टीम ने एक बार फिर जीतने की कला सीख ली है। युवा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से इस टीम को काफी ताकत मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications