सहवाग, गंभीर और द्रविड़ पेवेलियन लौटे (लीड-3)
कार्यकारी कप्तान वीरेंद्र सहवाग के साथ भोजनकाल तक बिना कोई विकेट खोए 63 रन जोड़ने वाले गौतम गंभीर 44 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाकर शहादत हुसैन की गेंद पर मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच हुए। गंभीर का विकेट 79 रन के कुल योग पर गिरा।
गंभीर के विदा होने के बाद तेज अर्धशतक लगाने वाले सहवाग भी अपना संयम खो बैठे और मेजबान कप्तान सकीबुल हसन की गेंद पर तमीम इकबाल के हाथों कैच कर लिए गए। सहवाग का विकेट 79 रन के कुल योग पर ही गिरा। सहवाग 51 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 52 रन बनाए।
लगातार दो झटके लगने के बाद टीम को संभालने की जिम्मेदारी द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर पर आ गई लेकिन शहादत ने द्रविड़ की एक न चलने दी और उन्हें 85 रन के कुल योग पर बोल्ड कर दिया। द्रविड़ चार रन बना सके।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 18 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 85 रन बनाए थे। तेंदुलकर एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि वी.वी.एस. लक्ष्मण ने खाता नहीं खोला था।
मौसम खराब होने के कारण मैच शुरू होने में लगभग डेढ़ घंटे की देरी हुई। चटगांव में कोहरे के कारण रोशनी काफी कम थी और यही देखते हुए अंपायरों ने मैच भारतीय समयानुसार 10.30 बजे के बाद शुरू करने की घोषणा की थी।
इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सहवाग संभाल रहे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अनफिट होने की स्थिति में सहवाग को टीम की कमान सौंपी गई। हरभजन सिंह भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर अमित मिश्रा को मैदान में उतारा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications