पत्रिका में 'बेहद कम कपड़ों' में नजर आएंगे वुड्स
सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कई महिलाओं के साथ कथित संबंधों की वजह से विवादों में घिरे अमेरिकी गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स एक जानीमानी पत्रिका के फरवरी के अंक में बेहद कम कपड़े में नजर आएंगे। वुड्स ने इसके लिए अलग-अलग अंदाज में फोटो खिचवाएं हैं।
ग्लैमर क्षेत्र की मशहूर पत्रिका 'वेनिटी फेयर' के लिए वुड्स ने ये फोटो खिचवाएं हैं और उनकी तस्वीरें पत्रिका के मुख्य पृष्ठ और अंदर के पन्नों पर भी छपेंगी। पत्रिका का कहना है कि वुड्स को इस रूप में इससे पहले कभी नहीं देखा गया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार इस पत्रिका की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वुड्स का फोटो शूट कब किया गया। इतना जरूर कहा गया है कि मशहूर सेलिबेट्री फोटोग्राफर एनी लिबोवित्ज ने अपने कैमरे में वुड्स की तस्वीरें कैद की हैं।
पत्रिका में वुड्स के बारे में 'टाइगर इन रफ' नाम से एक स्टोरी भी छापी जा रही है। इस स्टोरी को बज बिसिंगर ने लिखा है। यह स्टोरी पत्रिका की वेबसाइट पर अभी से उपलब्ध है। इस स्टोरी में वुड्स के विवादास्पद संबंधों से जुड़ी बातों को भी जगह दी गई है।
गौरतलब है कि बीते साल के आखिर में कई महिलाओं के साथ कथित संबंधों की बात सामने आते ही वुड्स के जीवन में भूचाल आ गया था। उनकी पेशेवर जिंदगी के अलावा उनकी शादीशुदा जिंदगी भी टूट के कगार पर है। उनकी पत्नी हर हाल में तलाक लेने के लिए आमादा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications