Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका को मिली 415 रनों की बढ़त

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाने वाली मेजबान टीम को चौथे दिन कप्तान ग्रीम स्मिथ (183) और जैक्स कैलिस (46) के रूप में दो झटके लगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम अब तक 104 ओवर की बल्लेबाजी कर चुकी है।

कैलिस तीसरे दिन 20 और स्मिथ 162 रनों पर नाबाद लौटे थे। कैलिस ने 96 गेंदों पर पांच चौके लगाए जबकि स्मिथ ने अपनी 273 गेंदों की पारी के दौरान 25 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। इसके अलावा तीसरे दिन हाशिम अमला ने भी 95 रनों की शानदार पारी खेली थी।

भोजनकाल तक अब्राहम डिविलियर्स 45 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जीन पॉल डुमिनी ने पांच रन बनाए थे। तीसरे दिन ग्राहम अनियंस ओर जेम्स एंडरसन को एक-एक सफलता मिली।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में कैलिस के शतक की बदौलत 291 रन बनाए थे। जवाब में मोर्न मोर्कल (75/5) और डेल स्टेन (74/4) की धारदार गेंदबाजी के आगे बेबस इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 273 रन ही बना सकी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+