Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक से पहले जार्जियाई एथलीट की हादसे में मौत (लीड-1)

व्हिस्टलर(कनाडा), 13 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा के वेंकूवर शहर में शीतकालीन ओलंपिक की शुरुआत से पहले जार्जिया के ल्यूग एथलीट नोदार कुमारिताश्विली की शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण सत्र के दौरान हादसे में मौत हो गई। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ (आईओसी) ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 21 वर्षीय कुमारिताश्विली अपने स्लेड पर नियंत्रण खो बैठे और हादसे का शिकार हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस हादसे के बाद प्रशिक्षण सत्र को तत्काल रद्द कर दिया गया। शीतकालीन ओलंपिक के दौरान हादसे में पहली बार किसी एथलीट की मौत हुई है।

आईओसी के प्रमुख जैक्स रॉग और वेंकूवर आयोजन समिति के प्रमुख जॉन फुर्लाग ने कुमारिताश्विली की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की।

रॉग ने कहा, "आईओसी गहरे शोक में है। एक नौजवान एथलीट की जान गई है। ओलंपिक मुकाबलों में खेलने का उसका सपना था। उसने कड़ा अभ्यास किया था। मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+