स्पिनरों की बदौलत जीत के करीब पहुंची टीम इंडिया (लीड-3)
बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक मेहमान टीम ने चौथे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए थे और पांचवें दिन के दूसरे सत्र तक उसने 183 रन के कुल योग पर सात विकेट गवां दिए हैं। वह भारतीय टीम से पहली पारी की तुलना में अब भी 164 रन पीछे चल रही है।
पांचवें दिन मेहमान टीम ने एश्वेल पिं्रस (23), अब्राहम डिविलियर्स (3), जीन पॉल डुमिनी (6) और डेल स्टेन (1) का विकेट गंवाया। खबर लिखे जाने तक हाशिम अमला 222 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 73 और वायने पार्नेल दो रन बनाकर खेल रहे थे। हरभजन ने चार विकेट चटकाए हैं जबकि मिश्रा के खाते में तीन विकेट आए हैं।
भारतीय टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 643 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। भारत को कुल 347 रनों की बढ़त मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे। इस लिहाज से मेहमान टीम अभी भी 168 रन पीछे चल रही है जबकि पारी की हार बचाने के लिए उसके तीन विकेट शेष हैं।
दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का टेस्ट टीम का ताज बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम को यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications