बोपारा को विगत रविवार को भारत के लिए रवाना होना था। उन्हें यहां आईपीएल से पहले अपनी टीम के प्रशिक्षिण शिविर में हिस्सा लेना था। परंतु उन्होंने ऐन मौके पर भारत जाने की योजना को सुरक्षा चिंताओं की वजह से टाल दिया।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के साथ बातचीत में 24 वर्षीय बोपारा ने कहा, "क्रिकेट मेरी जिंदगी में बहुत कुछ है। परंतु इसके लिए जान नहीं दिया जा सकता। .. मैं अपनी टीम के संपर्क में हूं और वे बहुत सकारात्मक हैं कि सभी चीजें सामान्य हो जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।