Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया (लीड-7)

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम ने 48 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए।

श्रीलंका की इस जीत में थिलन समरवीरा के नाबाद 105 रन और थिसारा परेरा नाबाद 36 रन महत्वप्रूर्ण रहे। कप्तान कुमार संगकारा ने 60 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका का पहला विकेट थिरिमन्ने (22) के रूप में गिरा। उन्हें श्रीसंत ने गंभीर के हाथों कैच आउट कराया। उपल थरंगा को 30 के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।

कप्तान कुमार संगकारा 60 रन बनाए और वह हजभजन सिंह की गेंद पर रैना को कैच दे बैठे। कंदम्बी आठ रन बनाकर हरभजन की गेंद पर श्रीसंत के हाथों कैच आउट हो गए। रंदीव चार रन के निजी योग पर रन आउट हो गए।

भारत की ओर से हरभजन सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। श्रीसंत को एक विकेट मिला।

शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने नौ के विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए।

भारत की ओर से युवराज सिंह ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग ने 47, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 37, सुरेश रैना ने 35, रवींद्र जडेजा ने 39 रन बनाए।

भारत के खाते में जब 14 रन ही जुड़े थे कि गंभीर चनाका वेलेगेदारा का शिकार बन गए। वह आठ रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद कोहली भी नौ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 37 रन बनाकर आउट हुए।

गंभीर और कोहली के आउट होने के बाद भी वीरेंद्र सहवाग ने रनों की रफ्तार तेज बनाए रखी, हालांकि वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वह तेजी से 47 रन बनाकर आउट हुए।

हरभजन सिंह ने एक, जहीर खान ने दो, आशीष नेहरा ने चार (नाबाद) और श्रीसंत ने एक (नाबाद) रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से वेलेगेदारा सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा थुसारा परेरा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

श्रृंखला में भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश है। पहले मैच में सोमवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+