लक्ष्मण को रोकने की रणनीति बना चुका है दक्षिण अफ्रीका
मेहमान टीम ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि वह किसी भी हाल में लक्ष्मण को बड़ी पारी नहीं खेलने देगी क्योंकि वह अच्छी तरह जानती है कि लक्ष्मण उसके लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।
पत्रकारों से मुखातिब मेहमान टीम के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने कहा कि उनकी टीम रविवार से होने वाले इस मुकाबले को लेकर मानसिक तौर पर तैयार है। दो मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 से आगे चल रही है।
डिविलियर्स ने कहा, "हम इस समय अच्छा खेल रहे हैं। क्रिकेट लय और आत्मविश्वास का खेल है। जीतते रहना जरूरी है और हम लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं। हमारी टीम संगठित और संयोजित है।"
भारत आने से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जोहांसबर्ग में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी और 74 रन से पराजित किया था। इसके बाद नागपुर में उसने भारत को एक पारी और छह रन से हराया था।
लक्ष्मण को एक शानदार खिलाड़ी बताते हुए डिविलियर्स ने कहा, "हमने लक्ष्मण के खिलाफ अपनी रणनीति तैयार कर ली है और हम उसी पर कायम रहेंगे। हम अपने खेल पर ध्यान लगाए हुए हैं। हमारी कुछ ताकत है और फिलहाल हम उसी के भरोसे आगे बढ़ना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications