भोजनकाल तक भारत ने बनाए 177 रन (लीड-2)
स्थानीय शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पहले दिन के स्कोर बिना विकेट के 69 रनों से आगे खेलते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया और जल्द ही अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। सहवाग के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। वह 56 रनों के निजी स्कोर पर शहादत हुसैन का शिकार बन गए।
सहवाग के आउट होने के बाद गंभीर भी 68 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। वह शफीउल इस्लाम की गेंद पर पेवेलियन लौटे। भोजनकाल तक राहुल द्रविड़ 33 और सचिन तेदुलकर 13 रन बनाकर नााबद थे।
इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्ला ने नाबाद 96 रन बनाए। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने चार और जहीर खान ने तीन विकेट चटकाए।
भारत दो मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 113 रनोंे से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications