Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गुपटिल और मैक्लम का शतक, न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर

मेजबान टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक पांच विकेट खोकर 258 रन बनाए थे। गुपटिल 80 और मैक्लम 58 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन गुपटिल 310 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 189 रन बनाकर आउट हुए।

दूसरी ओर, मैक्लम ने 272 गेंदों पर 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 185 रन बनाए। मैक्लम ने गुपटिल के साथ छठे विकेट के लिए रिकार्ड 339 रनों की साझेदारी निभाई।

पारी घोषित किए जाने तक डरेल टफी 31 और जीतन पटेल 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से रुबेल हुसैन ने 166 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए थे। इमरुल कायेस 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

कायेस का विकेट 79 रन के कुल योग पर गिरा। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 48 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि जुनैद सिद्दीकी तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+