पोंटिंग ने टीम में दरार की खबरों से किया इंकार
सिडनी, 6 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने मीडिया में आई उन रिपोर्टो को बकवास बताया जिसमें कहा गया है कि टीम में आपसी मतभेद है।
उल्लेखनीय है कि इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है। कंगारुओं ने जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट जीतने के बाद से एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं जीता है।
पोंटिंग ने कहा, "जब टीम अच्छा नहीं खेल रही होती है तो उस समय सभी को पता होता है कि उसके बारे में मीडिया में नकारात्मक खबरें आएंगी लेकिन उन्होंने टीम के खिलाड़ियों में आपसी मतभेद की खबरों का खंडन किया।"
'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के मुताबिक आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, " मैंने ऐसी खबरों को पढ़ा है जिसमें कहा गया है कि टीम में आपसी मतभेद है। मैं यह बताना चाहूंगा कि ये सभी बातें मनगढंत हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:48 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications